मैनपुरी, फरवरी 20 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम पोदला में बदहाल सड़क, जलभराव व गंदगी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान नीरज व सचिव सुनील यादव द्वारा उपेक्षा की जा रही है। गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नालियां गंदगी से पटी हुई हैं और नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। गंदगी के कारण डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि तरौलिया मार्ग से पोदला तक की सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। बरसात में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। ग्रामीण रणबीर सिंह, सतपाल यादव, मुकेश कुमार, अमित कुमार, पप्पू यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.