सहारनपुर, जून 1 -- गंगोह। ब्लाक की सर्वाधिक आबादी वाला यमुना किनारे बसे गांव कुंडाकलां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबुर है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव का मुख्य मार्ग जल निकासी न होने से गंदे पानी और कीचड़ से भरा पड़ा है। जिसमें पैदल चलना तक दुश्वार हैं। बच्चों को स्कूल जाने, शादी समारोह, बीमार को अस्पताल ले जाने के अलावा जनाजे व शवयात्रा को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलन से चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामवासियों मुकर्रम, इस्तखार, राशिद, शाहरुख, मोमिन, कुर्बान, मुमताज का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ग्रामपंचायत समस्या का समाधान नही कर रही है और न ही बीडीओ व न ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी समस्या पर ध्यान दे रहे है। गांव के बुजुर्ग साजिद, मुमताज, अल्लारक्खा व पं. जयप्रकाश शर्मा बताते हैं कि कई व...