जलभराव में डूबे पैनल, घंटों गुल रही बिजली
अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मेलरोज बाईपास स्थित विद्यानगर कॉलोनी में जलभराव के कारण मंगलवार को बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। सुबह करीब नौ बजे बंद हुई सप्लाई शाम तक सुचारू हो सकी। बिजली गुल रहने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेलरोज बाईपास क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के चलते नाला अवरुद्ध हो गया, जिससे निकासी का पानी गलियों में भर गया। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से होती है। जलभराव के कारण बिजली पैनल पानी में डूब गए, आपूर्ति ठप पड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली आने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने जलालपुर डी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.