आशीष गुप्ता, मई 12 -- मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन वर्षों में चिह्नित किए गए जलभराव वाले 448 हॉट स्पाट पर प्रभावी निगरानी और समय पर जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पीडब्ल्यूडी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानों में से कहीं पर जलभराव या बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जलभराव वाले 448 स्थानों की पहचान आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान पीडब्ल्यूडी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव वाले 448 स्थानों की पहचान की थी। इन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। सबसे अधिक 177 स्...