अमरोहा, जून 21 -- रहरा, संवाददाता। विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत चचौरा के मजरा भोगपुरा में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सड़क पर जलभराव की समस्या भी लंबे समय से बनी है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ से शिकायत की। ग्रामीणों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी विजय सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गांव की नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा है। नियमित सफाई न होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव की समस्या है। जल निकासी न होने की वजह से घरों के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- गांवों में टूटी नालियों से बढ़ी गंदगी। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव व गंदगी से हालात और भी गंभीर हो सक...