मुरादाबाद, जनवरी 3 -- नगर के वार्ड18 में जल भराव की समस्या को लेकर नागरिकों के प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को नगर पालिका परिषद की जेसीबी और पंपिंग सेट मौके पर पहुंच गए और नागरिकों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने का अभियान शुरू कर दिया गया। नगर के वार्ड 18 में सड़क व नाली न होने से जल भराव हो गया था जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, शुक्रवार को पालिका सभासद आसिफ सैफी का घेराव करते हुए नागरिकों ने प्रदर्शन किया था पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी ने इसे गंभीरता से लेकर शनिवार को मौके पर जेसीबी और पंपिंग सेट भेज दिया और सभासद आसिफ सैफी की देखरेख में जल भराव की समस्या खत्म करने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...