मेरठ, मई 1 -- जलभराव की गंभीर समस्या का दंश झेल रहे देवी गंज के लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में जलनिकासी पूरी तरह ठप पड़ी है। हालात यह हैं कि बिना बारिश के ही गलियां और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। गंदा पानी सड़कों पर जमा होने के साथ अब घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- रास्ते पर जलजमाव के विरोध में मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन बता दें, कि कालंद रोड पर नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते पुराने नाले की निकासी बाधित हो गई, जिससे पानी का बहाव रुक गया और पूरे मोहल्ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.