मेरठ, मार्च 26 -- सरधना तहसील क्षेत्र के खिवाई गांव में नाली बंद होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। गांव के कई हिस्सों में पानी भरा हुआ है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव के कारण मकानों में सीलन आ रही है। ग्रामीणों ने जलभराव के विरोध में गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से घरों का पानी जिस नाली से निकलता था, उसे कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। जिसके चलते गंदा पानी गलियों और घरों के आसपास जमा हो गया है। स्थिति यह है कि कई घरों में सीलन और दरारें आने लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसील प...