शामली, अप्रैल 18 -- शामली। कांधला के गांव गढ़ी दौलत स्थित बस्ती में शनिवार को चार माह के शिशु की मौत हो गई। बस्ती में कई दिनों से जलभराव है। बच्चे की मौत के बाद परिवार को जलभराव के बीच से निकलकर शव लेकर श्मशान पहुंचना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जलभराव से ग्रामीण इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने यहां से अपने मकान बेचकर दूसरी जगह बसने का मन बना लिया है। गढ़ी दौलत गांव में हिंदू नटो की बस्ती के लोग काफी समय से जलभराव झेल रहे हैं। इस बस्ती से पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे 50 से अधिक परिवारों के घरों में तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी का रास्ता नहीं खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस में अधिकारियो...