संभल, मार्च 12 -- नगर के सीकरी गेट स्थित सलीम की पुलिया के पास पिछले डेढ़ महीने से चल रहे नाला निर्माण की धीमी रफ्तार और जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। बुधवार सुबह जलभराव के कारण सड़क का अंदाजा न लगने से अनियंत्रित होकर पलटे ई-रिक्शा के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन किया और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी शेर सिंह (60) चन्दौसी की सीता रोड स्थित एक फूल विक्रेता की दुकान पर काम करते थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह देवरखेड़ा स्थित एक बैंक्वेट हॉल से सामान लेकर ई-रिक्शा से लौट रहे थे। सलीम की पुलिया के पास नाला निर्माण के कार...