वाराणसी, अप्रैल 24 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। करखियांव में दर्जनभर कारखानों में उत्पादन में गिरावट का कारण जलभराव है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि इन कारखानों तक पहुंचने के लिए दलदल पार करना पड़ता है। कामगारों का आना जाना मुश्किल है, ट्रकों से कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फैक्टरियों में तैयार माल बाजार में पहुंचाना मुश्किल है। इससे 30 प्रतिशत तक उत्पादन गिर गया है। करखियांव एग्रो पार्क परिसर में लेन नंबर पांच, छह और सात में कारखानों का संचालन मुश्किल हो गया है। उद्यमियों ने जब-जब शिकायत की, अधिकारियों ने एस्टीमेट बन जाने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- गड़खा-मानपुर सड़क पर जलजमाव की हुई जांच लापरवाही का आलम यह कि छह माह पहले यूपीसीडा के तत्कालीन एमडी मयूर माहेश्वरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.