जलभराव की समस्या होने पर जताया रोष
चंदौली, जून 21 -- चहनियां। क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम सभा में नई बनी सीवर पाइप लाइन का (लेवल) सही न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर ग्रामीणों के घरों, सीसी सड़क और खेतों में भर रहा है। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने शनिवार की शाम ठेकेदार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बलुआ रोड पिच सड़क से लेकर लादू के घर तक पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डलवाई गई थी। निर्माण के समय ही ग्रामीणों ने ठेकेदार को आगाह किया था कि आगे पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इसके बाद भी ठेकेदार अनसुना कर दिया। यह भी पढ़ें- गांवों में टूटी नालियों से बढ़ी गंदगी। चेताया समस्या दूर न होने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, बाल प्रजापति, गामा सोनकर, गोपाल, दमरु नाई, वजीर, राजू, अलाऊ आदि उपस्थित रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.