संभल, अप्रैल 1 -- जनपद में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में सरकार ने नगर पालिका संभल, नगर पंचायत सिरसी और नगर पंचायत नरौली के लिए 10.12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृत राशि के सापेक्ष 3.60 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। जिससे विकास कार्यों की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन का कहना है कि धनराशि मिलते ही योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। इन नगर निकायों में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़कों पर पानी भर जाने से न केवल आवागमन प्रभावित होता था, बल्कि गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। सीवरेज व्यवस्था मजबूत होने से इन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.