जलभराव की समस्या से मिली राहत, निकलना होगा आसान
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- नवाबगंज। नगर के तिराहा स्थित ईदगाह परिसर में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। जेसीबी लगवाकर ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कराई। सफाई अभियान के दौरान ईदगाह परिसर में जमा झाड़-झंखाड़, कचरा हटाया गया। इसके साथ ही नाले में भरे गंदे पानी की निकासी भी कराई गई, जिससे लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत मिली। सफाई कार्य के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- ईओ ने ईदगाह का निरीक्षण कर देखी सफाई व्यवस्था लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ईदगाह परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी ताकि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.