उरई, फरवरी 24 -- माधौगढ़। सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत जल-भराव की समस्या के निस्तारण को लेकर तहसील परिसर के पास क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन व नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास ने नाले के निर्माण का भूमि पूजन किया। दस साल से आंबेडकर नगर, मैथली शरण नगर,जवाहर नगर, के अलावा तहसील परिसर व सीओ कार्यालय में बारिश के दौरान जल निकासी न होने से जल-भराव की स्थिति होती थी। समस्या के समाधान को लेकर नगर पंचायत की मांग पर शासन ने 175.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। जिसमें 88 लाख रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। इसी के चलते मंगलवार दोपहर तहसील परिसर के पास विधायक मूलचंद निरंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास ने नाला निर्माण का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया है। नगर पंचायत अध्यक्ष...