फरीदाबाद, जनवरी 5 -- पलवल। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गांव मंडकोला एवं आसपास के गांवों में पहुंचकर जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान जलभराव से प्रभावित रिहायशी इलाकों, कृषि भूमि और ग्रामीण बुनियादी ढांचे की स्थिति का गहन निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को जलभराव की समस्या का उचित समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को लेकर सजग एवं सतर्क है और समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है तथा समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.