गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ जोन-2 क्षेत्र के विभिन्न जलभराव संभावित संवेदनशील हॉटस्पॉट का औचक जमीनी निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने सेक्टर-10ए, सेक्टर-9, सेक्टर-9ए, सेक्टर-4, सूर्या विहार और रेलवे लाइन के आसपास के निचले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मानसून के दौरान जलभराव की आशंकाओं और उनके स्थाई समाधान के लिए चल रहे ड्रेनेज कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए कि सभी क...