जलभराव और गड्ढों से बदहाल नदसिया मार्ग, हजारों लोगों की राह बनी मुसीबत
कन्नौज, मई 28 -- जलालाबाद, कन्नौज। गुरसहायगंज से नदसिया होकर तिर्वा और औरैया को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन कीचड़ में फंसने से घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। यह मार्ग जलालाबाद ब्लॉक समेत एक सैकड़ा से अधिक गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों वाहन और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास नाला न होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है, जिससे पूरे मार्ग पर जलभराव बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.