बागपत, जून 2 -- बागपत। सोमवार को कलक्ट्रेट में निवाड़ा गांव के युवाओं ने प्रदर्शन किया। गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव व गंदगी की समस्या से आक्रोशित होकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। युवाओं ने बताया कि तकिए वाली मस्जिद के समीप मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में पूर्व में भी पांच प्रार्थना पत्र प्रशासन को दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- खिवाई में डेयरियों से सड़क पर जलभराव, नोटिस जारी इस दौरान मोमीन, जमशेद, निजामुद्दीन, आशु पंडित, सचिन, शुभम, सावेज, दिलशाद, इजहार, अज्जू व यामीन आ...