लखीसराय, अप्रैल 8 -- चानन, निज संवाददाता। प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर में कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। गर्मी के बावजूद भी लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। रामायण काल की किवंदंतियों से मां जलप्पा माई का मंदिर आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यही वजह है कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को यहां अच्छी खासी भीड़ श्रद्धालु की जुटती है। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर महिलाएं यहां लगे वट वृक्ष में आंचल फाड़ कर चढ़ाती है। जिस महिला को संतान नहीं होती है, या फिर जन्म उपरांत संतान की मृत्यू हो जाती है, वैसी महिलाओं को जलप्पा माई के आशीर्वाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। जलप्पा स्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं रहने के बावजूद यह उपेक्षित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.