जहानाबाद, मार्च 9 -- अरवल, निज संवाददाता। जलपुरा बख्तारी मुख्य मार्ग में जलपुरा आहार में डूबने से सफाई कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विकास डोम पिता बैसाखी डोम बखतारी गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक के शव को आहर से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया यहां पर पुलिस के देख- देख में सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में सफाई का काम कर परिवार चलता था। सफाई काम करने के बाद रविवार की रात में अपने घर जा रहा था जैसे ही करीब जलपुरा आहार के पास पहुंचा। वह किसी वाहन से चकमा खाकर साइकिल सहित आहार में गिर गया। आहार में ही डूबने से उनकी मौत हो गयी। मृतक विकास डोम की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इस घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस प...