जौनपुर, मार्च 18 -- गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित मौर्य जलपान गृह पर सोमवार को मारे गए छापेमारी के बाद बरामद हुए अवैध गैस सिलेंडरों के मामले में पुलिस ने सोमवार रात में ही जलपानगृह संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र यादव, जयप्रकाश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी, सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव की संयुक्त टीम ने गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस के साथ केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास केशव प्रसाद मौर्य के जलपानगृह पर छापेमारी के दौरान दुकान के पीछे अवैध गैस सिलेंडरों को बरामद किया था। टीम ने मौके से 16 भरे हुए और 37 खाली गैस सिलेंडर कुल 53 गैस सिलेंडर बरामद किया था। इस संब...