नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- अचानक जब भी कोई दुर्घटना हो जाती है तो पीड़ित के साथ आसपास के लोग घबरा जाते हैं। दिवाली के मौके पर अक्सर जलने की दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। त्योहार के दौरान खाना बनाते समय गर्म चीजों से हाथ लने, दीपक जलाते समय और पटाखे फोड़ते समय भी कई बार जलने की घटनाएं हो जाती हैं। जब भी ऐसी कोई इमरजेंसी होती है तो अक्सर सोचने का मौका भी नहीं मिलता। जब भी जलने की समस्या होती है तो लोग तुरंत बर्फ लगाने या बर्न वाली दवा लगाते हैं लेकिन डॉक्टर इन्हें गलत बताते हैं। प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कंसल्टेंट डॉक्टर अनुपम गोलाश बताते हैं कि जलने के तुरंत बाद जली हुई त्वचा को ठंडा करना और उसे और ज्यादा नुकसान से बचाना होता है। आइए, डॉक्टर से जानते हैं बर्न इंजरी पर तुरंत क्या करना चाहिए।20 मिनट तक पानी के नीचे रखें जली हुई जगह स...