वाराणसी, अप्रैल 22 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। अनेई (बड़ागांव) स्थित तुलसी दास इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रखे जल निगम के पीवीसी पाइप के ढेर में बुधवार दोपहर आग लग गई। यह इतनी भीषण थी कि धुआं तीन किमी दूर तक देखा जा सकता था। दमकल के पांच वाहनों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आशंका है कि पास में लगे ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से आग लगी होगी।कॉलेज के पास खाली मैदान में एक तरफ पाइप का ढेर रखा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक उसमें आग लग गई। सूचना पर बड़ागांव पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- पाइप के ढेर में लगी भीषण आग जब तक दमकल वाहन पहुंचते, तब तक पूरा पाइप जलने लगा था। करीब घंटेभर बाद पिंडरा फायर स्टेशन से दो, चेतगंज फायर स्टेशन से दो, जौनपुर जिले से एक दमकल वाहन मंगाया गया। करीब तीन घंटे में आग पर काबू...