जलनिकासी में नहीं होगी दिक्कत, पंपिंग स्टेशनों पर फीडर से बिजली आपूर्ति
पटना, मई 9 -- मानसून के दौरान शहर से जलनिकासी के लिए बुडको द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। उच्च क्षमता वाले नए 8 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं नवनिर्मित स्टेशनों में उच्च क्षमता के डिवाटरिंग पंप लगाए गए हैं जो तेज गति से जल निकासी करेगा। नए डीपीएस को डेडिकेटेड फीडर से जोड़ा गया है और जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। नए डीपीएस के चालू हो जाने से दानापुर, पटना सिटी, बाइपास सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव से काफी राहत मिलेगी। बुडको द्वारा पहले से 56 स्थाई और 35 अस्थाई डीपीएस संचालित किए जा रहे हैं। आगामी मानसून को देखते हुए बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विशेष निगरानी करें और प्रत्येक डीपीएस पर अतिरिक्त बिजली व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा मानसून के दौरान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.