औरैया, फरवरी 1 -- रुरुगंज, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चन्दैया गांव में जलनिकासी की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। गांव की एक प्रमुख गली में कई महीनों से जलभराव और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरी गली जलमग्न हो गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। लगातार गंदगी और बदबू के कारण गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात खत्म हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं। सड़क कम और दलदल ज्यादा नजर आ रहा है। सड़क किनारे पशुओं का आवागमन, कीचड़ और भरा पानी बीमारियों को खुला न्योता दे रहा है। बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में...