बाराबंकी, फरवरी 3 -- सैदनपुर। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा है। जिससे स्कूल जाने वाले छात्रों व राहगीरों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीहामऊ में प्राथमिक विद्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर बिछलखा जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे घरों के गंदे पानी का जमाव होने से हर समय लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे विद्यालय आते समय इसी जलभराव से होकर जब गुजरते हैं तो वह कीचड़ में गिरकर सराबोर हो जाते हैं और चोट खा जाते हैं। इसी समस्या के दृष्टिगत ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था के साथ ही साथ इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.