मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- साहेबगंज। रसूलपुर मिडिल स्कूल परिसर में रविवार को चौर से जलनिकासी को लेकर अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किसान महापंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि भतहंडी, तालगौरा, रसूलपुर, गोपीगंज, वासुदेवपुर सराय, माधोपुर हजारी मन में जलजमाव से खेती प्रभावित हो रही है। जलजमाव के कारण गेहूं की खेती नहीं हुई। नहर में मिट्टी भर जाने के कारण जलनिकासी नहीं हो रही है। जल संसाधन विभाग को आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक नहर की उड़ाही नहीं हो पाई। किसानों ने बताया कि नहर की उड़ाही नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत में अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण किशोर राय, सुरेश ठाकुर, ब्रजकिशोर राय, हरिहर राय, रामदयालु सिंह, विद्यासागर राय, राजदेव कुंअर, साधु साह, अनिल कुमार, विश्वनाथ साह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...