इटावा औरैया, जून 6 -- भरथना। तहसील सभागार में एसडीएम काव्या सी को सभासद सुशील पोरवाल नानू ने दिए गए प्रार्थना पत्र में जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होने कहा हैकि पालिका क्षेत्र वार्ड 22 के मोहल्ला महावीर नगर की एक गली में नाली के दूषित पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे नालियों व घरों के दरवाजे पर गंदा व बदबूदार पानी भरा रहता है। मच्छर भी पनपते है। जल भराव होने से एक दर्जन परिवारों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। प्रार्थना देने वालो में उमेश गुप्ता, संतोष कुमार, छोटेलाल, सूरज, कामोदनी गुप्ता शामिल रहे। इसके अलावा ब्रजेश कुमार अवस्थी, अश्वनी कुमार ने सुजीपुरा गांव के पास चकमार्ग को चिह्नित मार्ग पर ही बनाए जाने की मांग की। सतनूपुर गांव के सतीश चंद्र, अरविंद ने साम्हो व सतनूपुर गांव के मार्ग किनारे लगे खूंटे...