जलनिकासी की समस्या पर फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 20 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के भोराजपुर कला गांव में वर्षों से बनी जलनिकासी की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पंद्रह सौ की आबादी वाला यह गांव लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य मार्ग पर स्थायी रूप से पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी की नाकामी, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी ग्रामीण मुदस्सिर अहमद ने कहा कि गांव में पानी की निकासी के लिए लगभग 11 बिस्वा गढ़हा था, जिस पर धीरे-धीरे अवैध कब्जा हो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.