प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव निवासी फूलचन्द्र के घर में सोमवार की शाम करीब आठ बजे तार में स्पार्किंग होने से आग लग गई। उससे लगी आग को बुझाने के लिए फूलचंद्र का 30 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार पानी डालने लगा। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...