लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा नगर पर्षद का चुनाव संपन्न हो चुका है। वहीं नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुनाव को ले शहर में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। इधर शहर की सफाई व्यवस्था को ले एक गंभीर समस्या सामने आ रही है। किस्को रोड में बने कचरा डंपिंग यार्ड में लगातार कचरा धू-धू कर जल रहा है। जलते कचरे से उठने वाला घना धुआं आसपास के इलाके में फैल रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि कचरा जलने से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर रहा है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि कचरा डंपिंग यार्ड में लग रही आग पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.