संभल, मार्च 5 -- गुन्नौर के नंदरौली गांव में होली दहन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जलती होली के बीच एक युवक अचानक पहुंच गया और करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा रहा। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे और परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक जलती होली के बीच जाकर खड़ा हो गया और हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। आग की तेज लपटों के बीच युवक को खड़ा देखकर लोग घबरा गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए जलती होली में घुसकर युवक का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। हालांकि तब तक युवक के कपड़े जल चुके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.