हापुड़, अप्रैल 12 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में जलती चिता से चिल्म जलाने की वायरल वीडियो में शामिल फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पहले ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से पुलिस ने हुक्का भी बरामद कर लिया था। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया गांव महमूदपुर निवासी मुन्नी देवी का स्वर्गवास होने के बाद परिवार व ग्रामीणों ने गांव में ही स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया था। जिसके बाद ग्रामीण व परिवार के लोग अपने-अपने घर को आ गए थे। कुछ देर बाद गांव के ही अभिषेक, विनीत, आरिफ व मोइन ने शमशान घाट में पहुंचकर जलती हुई चिता से उपलों को निकाल लिया और उसकी राख से चिलम भर ली थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.