संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां कुछ असमाजिक तत्वों ने श्मशान को भी नशे का अड्डा बना लिया है। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित एक श्मशान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक जलती चिता से उपलों को निकालता है और उसकी राख और उपलों से हुक्का भरता है। उसके साथ में तीन युवक और भी हैं। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। शिकायत पर पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे सभी चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव महमूदपुर निवासी बोबी के फूफा जोगिंदर सिंह की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी 75 वर्षीय मुन्नी देवी भतीजे बोबी के साथ ग...