संवाददाता, अप्रैल 12 -- हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल कुछ असमाजिक तत्वों ने श्मशान को भी नशे का अड्डा बना लिया है। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित एक श्मशान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक युवक जलती चिता से उपलों को निकालता है और उसकी राख और उपलों से हुक्का भरता है। उसके साथ में तीन युवक और भी हैं। वायरल वीडियो की जानकारी पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हुक्का बरामद कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।जलती चिता की राख से भरा हुक्का गांव महमूदपुर निवासी बोबी के फूफा जोगिंदर सिंह की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी 75 वर्षीय मुन्नी देवी भतीजे बोबी के साथ गांव महमूदपुर में रह रही थी। शुक्रवार को बोबी की बुआ की मौत हो गई...