सिमडेगा, जून 2 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने जलडेगा थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के आलोक में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। इसके अलावे पुलिस अन्य विंदुओं पर भी जांच कर रही है। बताया गया कि पुलिस गिरफ्त मे आया आरोपी युवक भी नाबालिग है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...