सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा पहानटोली में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ अनुज लुगुन के नेतृत्व में युवा एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी का गठन किया गया। इसका उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों के सभी विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश, कैरियर संबंधी समस्या एवं उच्चतर शिक्षा में रिसर्च के लिए आवश्यक मार्गदर्शन की व्यवस्था करना है। डॉ अनुज लुगून ने बताया कि जो भी विद्यार्थी दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे युवा एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी से संपर्क कर सकते हैं। सोसायटी के द्वारा विद्यार्थियों को जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर के लिए नि:शुल्क उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। डॉ.अनुज लुगुन ने कहा कि स...