सिमडेगा, मार्च 16 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई लाश मिलने की घटनाओं ने लोगों को चिंता और भय में डाल दिया है। ताजा मामला बांसजोर ओपी क्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल के भीतर एक जला हुआ लाश बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीण घटना को लेकर काफी सहमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा पंचायत अंतर्गत कुरकुरा बिरिंगा टोली के समीप जंगल में स्थानीय ग्रामीणों ने एक जली हुई लाश देखी। जंगल में लकड़ी और मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों की नजर जब उस शव पर पड़ी तो वे घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों के साथ पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बांसजोर ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही स्थानी...