सिमडेगा, मई 22 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टोनिया गांव में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों से हाथियों के झुंड के गांव के आसपास मंडराने से ग्रामीण भय वातावरण है। गुरुवार की शाम टोनिया रेलवे स्टेशन के समीप हाथियों का झुंड दिखाई देने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात होते-होते लगभग 15 हाथियों का दल गांव में घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने टोनिया बुरु टोला निवासी गुडवीन कंडुलना के मिट्टी के घर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। वहीं सुष्मिता कंडुलना के घर को क्षतिग्रस्त किया था। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे और बुजुर्ग रातभर जागकर किसी अनहोनी की आशंका में समय बिता रहे हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर मशाल जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाना पड़ रहा गांव के लोगों ने हाथियों को सुरक्षि...