चित्रकूट, दिसम्बर 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। कमिश्नर अजीत कुमार ने डीएम पुलकित गर्ग की मौजूदगी में गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत पहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर में जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों में कमी, भरतकूप-पहरा संपर्क मार्ग के टूटा रपटा, बारात घर, खेल का मैदान, अंत्येष्टि स्थल एवं व्यास कुंड धाम का पर्यटन विकास कराए जाने की समस्या से अवगत कराया। कमिश्नर ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिए कि गांव में जल जीवन मिशन में खोदी गई गलियों व सडकों का निर्माण कराएं। पानी की टंकी भी ठीक कराई जाए। नल कनेक्शन की गुणवत्ता ठीक होना चाहिए। कहा कि सभी कार्य प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक पूर्ण हो जाना चाहिए। वह इसकी जांच बीडीओ कर्वी से कराकर रिपोर्ट देखेंगे। बीडीओ से कहा कि नाला व तालाब की कार्ययोजना बनाकर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.