वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है। इसलिए किसी भी स्तर पर काम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पेयजल पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया।

विकास कार्यों की समीक्षा सीएम ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देश दिया कि निर्माणाधीन एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण 18 माह में पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाए। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की प्रगति जानने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष भवनों का नियमानुसार मुवाअजा वितरित कर ध्वस्तीकरण में तेजी लाएं।

नावों की सुरक्षित सं...