जलजलजलजलजल
उरई, अगस्त 7 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मृतकों के पिता शरीफ निवासी मुहल्ला आजाद लेन, कोंच की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के बाद अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.