रामगढ़, अप्रैल 8 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर संख्या 06 स्थित रामगढ़ कॉलेज कैंपस कॉलोनी में जल जमाव हो गया है।आवागमन का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया।इससे स्थानीय निवासियों के सामने गंभीर संकट उत्पन हो गया है। इस संबंध में कॉलोनी निवासी कान्ता देवी सहित परेशान लोगों ने छावनी परिषद व अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। परेशानी से अवगत करा कर रास्ता बहाल कराने की गुहार लगाई है। महीनो बाद भी कोई उचित कार्रवाई नही हो सकी। स्थानीय निवासी कान्ता देवी का कहना है, उनके पति स्वर्गीय महेंद्र तिवारी ने अपनी जीवन भर की कमाई से प्लॉट खरीदी। जमीन खरीदकर आवास बनाया। जमीन की रजिस्ट्री के समय विक्रेता भोला राम एवं मध्यस्थों की ओर से कॉलेज के मुख्य मार्ग से जुड़ने वाला 12 फीट चौड़ा रास्ता दिखाया गया था। इसी मार्ग का उपयोग होता रहा। कई वर्षों ...