सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। हल्की बारिश के बाद ही शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कपड़े उठाकर चलना पड़ता है। कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो पाती। ग्रामीणों का कहना है कि शहर में जलनिकासी की व्यवस्था सुधरे तो गांव वालों को भी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...