भागलपुर, फरवरी 14 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड एक स्थित चंपानगर बंगाली टोला से दियारा इलाके को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, नारायण बाबू घोष लेन में सड़क पर जलजमाव से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कमोबेश यही हाल ललमटिया थाना से सटी मारवाड़ी पट्टी लेन का भी है। यहां भी सड़क पर पानी बहता रहता है। संजय कुमार यादव सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलजमाव से मुक्ति मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...