सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। शहर और आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हो जाता है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद को सूचना दी गई, लेकिन सफाई कार्य समय पर नहीं होता है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...