सराईकेला, अप्रैल 17 -- सरायकेला, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज हो गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नपं उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कड़ा रुख अपनाया है। उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार नपं के कनीय अभियंता अजय सुंडी एवं संदीप कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थल जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने जलजमाव के मुख्य कारणों का जायजा लिया और जल निकासी के लिए उपयुक्त मार्ग का निरीक्षण किया।उपाध्यक्ष ने अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जल्द सड़क एवं नाली निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग को सौंपे, जिससे कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मानसून से पहले कार्य शुरू कराया जा सके।उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें- ढक्कनयुक्त नाला निर्माण के गुणवत्ता की जांच की ने कहा कि जनता को जलजमाव और कीचड़ से निजात दिलाना प्र...