पूर्णिया, मई 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।बाजार के वार्ड संख्या-10 में बारिश के पानी के जमाव ने मुख्य सड़क को जर्जर बना दिया है। यह भी पढ़ें- बिन बारिश तालाब बना जोया-पथकोई मार्ग, लोगों का चलना हुआ दुश्वारजलजमाव की समस्या ओवरब्रिज तक जाने वाली इस सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों और वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। स्थानीय दुकानदार शुभम कुमार, कैलाश सिंह, कमलेश सिंह, उदय विश्वास, विनोद साह उर्फ छोटू और प्रदीप साह ने बताया कि तेज बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। नाला नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे घंटों तक जलजमाव बना रहता है। खराब सड़क और पानी भरे गड्ढों के कारण बाइक, टोटो और टेंपो चालकों के असंतुलित होकर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पैदल चलने वालों को भी कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें...