सीवान, अप्रैल 5 -- शहर के कई वार्ड और आसपास के गांवों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। हल्की बारिश में ही सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। नालों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...